बाँदा (उ.प्र.) : बांदा के मुरवल गांव से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो यहाँ 19 साल की एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है। तारीख थी 1 जनवरी, 2026 को जब लड़की घर में अकेली थी, तब यह बात उसके 50 साल के पड़ोसी को पता चल गई। शराब के नशे में धुत्त होकर वह उसके घर में घुस आया और जब वह घर पहुंचा तो उसकी नीयत डोल गई, फिर उसने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और नशे की हालत में उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद लड़की ने इस बात का जमकर विरोध किया, लेकिन कामांध पड़ोसी नहीं माना वो जबरदस्ती करता रहा। लड़की के पास अपनी अस्मत बचाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था, जिसके बाद दोनों के बीच काफी झूमाझटकी हुई फिर उसने अधेड़ को दर्दनाक मौत की नींद सुला दिया। अब हर गांव वालों की जुबान पर इस वारदात का जिक्र है। वहीँ इस मामले में आगे जो जानकारी सामने आई वह और भी चौंकाने वाली निकली।
लड़की की मां से रिश्ते थे अधेड़ के :
बताया जा रहा है कि अधेड़ अक्सर लड़की के घर आता-जाता रहता था। लड़की की मां के संग आरोपी के रिश्ते पहले से ही थे। लड़की के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। लड़की को शख्स का घर आना-जाना पसंद नहीं था, लेकिन नए साल के मौके पर जब वह घर पहुंचा, तो उसकी नीयत खराब हो गई और उसने शराब के नशे में लड़की संग गलत काम करने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका।
लड़की ने खूब मना किया पर वो नहीं माना :
लड़की ने पहले तो उसे मना किया और कड़ा विरोध जताया, लेकिन हवस में अंधा हो चुका अधेड़ जबरदस्ती करने लगा। फिर बात जब लड़की की इज्जत पर आ गई तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया। जिसके बाद लड़की ने अपने पास ही रखे एक धारदार फरसे को उठा लिया और उस शख्स पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, यह वार इतने घातक थे कि अधेड़ ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। फिर जमीन पर खून ही खून था।. गांव में सनसनी फैल गई कि एक बेटी ने पड़ोसी को काट डाला है।
इसके बाद वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में DSP बांदा सौरभ सिंह ने कहा है कि, “आज एक जनवरी को थाना बबेरु के मुरवल गांव में युवती ने पारिवारिक कारणों से अपने ही सजातीय व पड़ोसी 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी है, जिसके बाद तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीँ घटना के बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस ने आगे की कार्यवाही की बात कही है।”



