राजधानी के सहेली ज्वेलर्स में खड़ा हुआ बवाल, गहने चोरी को लेकर सामने आया ये मामला….।

रायपुर : राजधानी में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, राजधानी के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स शॉप में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब दुकान के कर्मचारी आर्यन शर्मा पर लाखों रूपये के गहनों की चोरी का आरोप लगाया गया। इसको लेकर कर्मचारी आर्यन का आरोप है कि उसे दुकान में बंधक बनाकर 8 घंटे तक बेरहमी से पीटा गया है। इस पूरे मामले की कार्यवाही कोतवाली थाना की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक, सहेली ज्वेलर्स के संचालक ने कर्मचारी पर करीब 6.49 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया गया है। सबूत के तौर पर दुकान में लगे हुये CCTV फुटेज में कर्मचारी को गहने जेब में रखते हुए देखा गया है। दुकान प्रबंधन का दावा है कि पूछताछ के दौरान कर्मचारी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने गहने वापस कर दिये है।

वहीं कर्मचारी आर्यन शर्मा ने सहेली ज्वेलर्स के संचालक पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसे बंधक बनाकर करीब 8 घंटे तक बेरहमी से पीटा गया है। इसके साथ ही उसकी मां से जेवर मंगवाकर छोड़ने और जान से मारने की धमकी भी दी गई है, जिससे परिजन डर गये है।

अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, क्योंकि एक ही घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों FIR के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल, इस मामले में सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा, अभी पुलिस ने जांच की बात कही है।