लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स पर पकड़ी गई करोड़ों रूपये की चोरी, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : जीएसटी चोरी के मामले में विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है, राजधानी के दो बड़े फर्मों के खिलाफ स्टेट जीएसटी ने शिकंज कसा है। जिसमें भैंसथान के आशापुरा कॉम्प्लेक्स के लक्ष्मी कर्मशियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी में 1 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से अधिकारियों की ने दोनों फार्मों पर दबिश दी थी, जिसमें जांच चल रही थी ।

GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर जीएसटी की टीम ने इन फार्मों पर छापेमारी की थी। जिसमें करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच के लिए दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ पहुंची थी। जिसमें दस्तावेज की जांच में 1 करोड़ रुपए के जीएसटी चोरी की पुष्टि हुई है। वहीँ इस मामले में जीएसटी विभाग अब दोनों फार्मों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की तैयारी में है। इसमें जुर्माना, टैक्स रिकवरी के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है। पहले भी जीएसटी चोरी के मामले में राजधानी के व्यापारी जेल जा चुके है।