100 किलो से ज्यादा गांजे के साथ पकड़ाये तस्कर, 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जशपुर : राज्य के अलग-अलग जिलों में रोजाना सैंकड़ों किलो गांजे की खेप पकड़ा रही है, ऐसे में ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले की कार्यवाही’ पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कार के जरिये गांजे की तस्करी कर रहे थे और ओड़िशा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्यवाही की और तस्करों को पकड़ा। इस कार्यवाही के दौरान एक तस्कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर झाड़ियों से पकड़ लिया। वहीँपुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा और वाहन को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की बात कही है और मामले में आगे की जांच जारी है।