क्षेत्र में खोजबीन के दौरान सीआरपीएफ को मिली बड़ी सफलता, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की गई बरामद।

गरियाबंद : 31 मार्च 2026 की डेडलाईन के अनुसार नक्सली समस्या का खात्मा कर दिया गया है, फिर भी कुछ नक्सली अब भी बाकी है, जो शांत हो गये है, लेकिन अब भी अपने कार्यों में लगे हुये है, एहतियातन अब भी जवानों की बटालियन इस कार्यवाही को लेकर जुटी हुई हुई है। सामने आये मामले के अनुसार छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सीआरपीएफ जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

यहाँ सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप की सीआरपीएफ टीम द्वारा की गई है। इस घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने पूरे जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित नक्सली गतिविधि या छिपे हुए नेटवर्क का पता लगाया जा सके। अब भी कुछ लोगों के बचे होने का अंदेशा है।