मुस्लिम परिवार की बारात के दौरान गाड़ी निकालने पर हिन्दू युवक को मारा चाकू, मामले में हुआ बड़ा बवाल।

रतलाम (म.प्र.) : किसी भी मुस्लिम बहुल क्षेत्र से हिन्दू ना कोई अपनी धार्मिक शोभायात्रा निकाल पाता है और ना कोई हिन्दू अपनी बारात निकल सकता है, सीधा उन पर पत्थरबाजी हो जाति है, वहीँ सामने आया मामला है जहाँ बिलपांक थाना क्षेत्र के धराड़ में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। यहाँ चाकूबाजी और पथराव की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गय, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और रातभर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हमले में हिंदूवादी संगठन विरूपाक्ष प्रखंड के गौरक्षा प्रमुख रूपसिंह चंद्रावत को चाकू लगे है।

पुलिस ने बताया है कि फरदीन, जिशान उर्फ कालू, शेरू, शाहिद शेख, गुड्डु शेख, आरयन खान, आशिफ रेहान, इद्रीश, जावेद, अबरार, सिकंदर, वसीम और इमरान खान सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इन सभी को लेकर क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।

इस घटनाक्रम के बाद बुधवार को विश्व हिंदू परिषद धराड़ द्वारा एक अपील जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि जब तक आरोपियों का जुलूस नहीं निकाला जायेगा और उन्हें सजा नहीं मिलेगी, तब तक धराड़ का बाजार बंद रखा जायेगा। इस अपील में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस घटना की रिपोर्ट कबीर वाघेला निवासी धराड़ ने दर्ज कराई है। इस घटना से हिन्दू पक्ष काफी आक्रोशित है।

ये है पूरा मामला :

  • रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:20 बजे कबीर अपने साथी राहुल पवार, देवसिंह चावड़ा, अंकित पाटीदार, धर्मेन्द्र सिसौदिया और अर्जुन टांक के साथ भाटी बड़ोदिया रोड स्थित अर्जुन टांक हेयर सैलून के सामने खड़े थे।
  • इसी दौरान एक मुस्लिम परिवार की बारात वहां से गुजर रही थी। इस मामले में आरोप है कि प्रोसेशन में शामिल इंदौर निवासी फरदीन ने वाहन रोककर नाम पूछने के बाद गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी दी। कुछ देर बाद उसका साथी जिशान उर्फ कालू भी मौके पर पहुंचा और दोनों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
  • करीब 15-20 लोगों की भीड़ ने मौके पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी और पथराव किया। इसी दौरान फरदीन और जिशान ने जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से राजीव नगर धराड़ निवासी 22 वर्षीय आदित्य वर्मा पुत्र जीवन वर्मा और 26 वर्षीय रूपसिंह चंद्रावत पुत्र भैरूसिंह चंद्रावत पर हमला कर दिया। चाकू के वार से दोनों के पैर और जांघ में गंभीर चोटें आईं।

इस घटना के बाद हिंदू पक्ष से जुड़े लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिसमें अशोक पाटीदार, त्रिलोक प्रजापत और बादल राणा भी घायल हुये। इस घटना के बाद क्षेत्र में बवाल का माहौल बन गया।

रातभर पुलिस रही तैनात :

इस मामले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए रातभर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के अनुसार प्रारंभिक जांच में गाड़ी निकालने को लेकर विवाद होना सामने आया है। घायलों का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया।