कवर्धा : चोरों के अंदर ना कोई धर्म का सम्मान होता है और ना किसी प्रकार की निष्ठां, अगर हो तो भी कई बार भगवान से माफ़ी मांगकर भी मंदिर में चोरी करने से नहीं चूकते, वहीँ सामने आया मामला है, जहाँ कवर्धा के राजपरिवार के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। यहाँ अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
इस पूरे मामले की कार्यवाही कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फूलवारी के अंतर्गत की गई है। वहीँ मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट लगा था। वहीँ पुजारी से मिली मुकुट चोरी की सूचना पर जांच के लिए पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सुराग जुटाने में लगी है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। वहीँ इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।



