राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात जवान के साथ लाखों की धोखाधड़ी, बैंक कर्मचारी रेखराम साहू पर मामला दर्ज।

बालोद : राष्ट्र की सुरक्षा में अपने जीवन का बलिदान और परिवार का त्याग करके सेना के जवान राष्ट्रहित में अपना कार्य करते है, ऐसे में उनके साथ धोखाधड़ी का कृत्य के राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। सामने आया मामला है छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आर्मी जवान के साथ ठगी की गई है है, यहाँ अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी निवासी जवान गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में 2 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन करने पहुंचा था। इस मामले में आरोप है कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने हेरफेर करते हुए 2 लाख की जगह 17 लाख रुपये का लोन पास करवा दिया। इसके बाद जैसे ही जवान के खाते में लोन की राशि आई, आरोपी ने किसी अन्य खाते में 15 लाख 50 हजार ट्रांसफर करवा लिये।

बताया गया है कि पीड़ित जवान की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है। वहीँ जब बैंक से लोन की किस्त जमा करने के लिए दबाव आया तब जाकर ऑर्मी जवान को पता चला कि उन्होंने 2 लाख का लोन लेने आवेदन किया है, लेकिन उनके नाम से 17 लाख का लोन निकाल लिया गया है। ऐसे में ठगी होने की जानकारी पर ऑर्मी जवान ने गुंडरदेही थाने पहुंचकर शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले की जांच में गुंडरदेही टीआई नवीन बोरकर ने बताया है कि आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला संज्ञान में आया है। निजी बैंक के रेखराम साहू के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी, वहीँ इस धोखाधड़ी से जवान काफी मानसिक रूप से परेशान है।