रायपुर : देर रात नशे की पार्टियों में विवाद राजधानी में लगातार हो रहे है, रात के बारह बजे के बाद भी शहर के कई बार खुले रहते है, लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्यवाही नहीं करती। पुलिस की कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति की रहती है, बीते शनिवार माचिस मीडिया के प्रतिनिधि ने 12 बजे के बाद भाटागांव, वीआईपी , जयस्तंभ चौक में स्थित बार और क्लब का मुआयना किया तो वहां बेख़ौफ़ जाम पर जाम चल रहे थे, रात को एकर बजे हमने यह सब खुद देखा, इन बारों में रात को 11 बजे से 12:30 बजे तक लड़कियां भी शराब पीकर निकलते हुये देखी गई, जो कि अन्य शहरों से यहाँ पढाई करने के लिये रहती है, जब इस बारे में एक लड़की से हमने सवाल किया तो वह वहाँ से भागने लगी। वहीँ राजधानी के रायपुरा चौक स्थित मधुशाला बार में देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। यहाँ कार सवार युवक ने बार में घुसकर एक व्यक्ति पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल इस मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. ऐसे ही कई मामले राजधानी में आये दिन सामने आते रहते है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी किराना व्यापारी संदीप अग्रवाल 18 अप्रैल की रात अपने दोस्त अनिवेश प्रताप सिंह के साथ मधुशाला बार गया हुआ था. रात करीब 11:30 बजे दोनों बार के बाहर खड़े थे, तभी एक कार में सवार चंगोराभाठा निवासी हर्ष शुक्ला तेज रफ्तार में आया और अचानक उनके सामने गाड़ी रोक दी, उसकी इस हरकत से घबराये दोनों अंदर बार में चले गये।
आरोप है कि हर्ष शुक्ला भी उनके पीछे बार में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए फ्रिज से बीयर की बोतल निकालकर संदीप अग्रवाल के सिर पर हमला कर दिया हमले में संदीप के सिर में चोट आई और खून बहने लगा। इस घटना के दौरान मौजूद अनिवेश ने बीच-बचाव किया, जिससे मामला और नहीं बढ़ा। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने इस मामले में जांच की बात कही है। इसके साथ ही आपको बता दें कि नशे की हालात में कार चलाने वाले आये दिन वाहनों के टकराने पर आपस में उलझ पड़ते है, कई बार वीआईवी रोड, तेलीबांधा चौक, मरीन ड्राइव और रिंग रोड पर आधी रात विवाद के मामले सामने आ चुके है।



