छत्तीसगढ़ में जारी होगा मुख्यमंत्री सहायता संपर्क, आम आदमी को मिलेगा बड़ा लाभ, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : आम आदमी को हर संभव मदद पहुँचाने के लिये सरकार निरंतर प्रयासरत है। वहीँ अब मुख्यमंत्री की नई पहल सामने आई है, जहाँ बा छत्तीसगढ़ में जल्द मुख्यमंत्री सहायता संपर्क शुरू होने जा रहा है। 24 घंटे सक्रिय रहने वाले इस हेल्पलाइन नंबर पर राज्य का कोई भी व्यक्ति समस्या या फिर शिकायत कर सकेगा, जिसके बाद अफसरों को इन समस्याओं का तय सीमा में निराकरण करना होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह जानकारी जशपुर के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में दी, उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों या फिर समस्याओं के निराकरण के लिए समय निर्धारित होगा। अगर तय समय पर शिकायत या समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही होगी। आम लोगों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव के लिए आहुत विशेष सत्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की महिलाओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। इसे लेकर विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर विष्णुदेव साय ने कहा कि टीएमसी और ममता बनर्जी को लेकर वहां के लोगों में काफी आक्रोश है। मैने भी पश्चिम बंगाल का दौरा किया है। लोग बदलाव लाना चाहते हैं, भाजपा की सरकार वहां जरूर बनेगी।