जुनैद ने रजनीगंधा में नशीला पदार्थ खिलाकर किया हिन्दू युवती से दुष्कर्म, सामने आया ये मामला….।

मंदसौर (म.प्र.) : लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे है, जिससे हिन्दू युवतियों की जिन्दगी बर्बाद हो रही है। ऐसे ही शहर में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जुनैद को गिरफ्तार किया गया है। उसने पहले हिंदू युवती से दोस्ती की और फिर से भरोसे में लिया, फिर मौका पाकर रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। मामले में युवती ने विरोध किया तो चाकू से वार कर घायल कर दिया। शहर कोतवाली टीआई पुलिस ने बताया कि बताया कि 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं ब्राइडल इवेंट में काम करती हूं, मेरी चार साल पहले पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद जुनैद पुत्र मो. रफीक निवासी नई आबादी से हुई थी।

जिसके बाद इस दौरान जुनैद से बातचीत होने लगी। वहीँ एक दिन मौका देखकर जुनैद ने रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ ज्यादती की थी। उसने इतना ही नहीं, बेहोशी की हालत में आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवती ने जुनैद से बातचीत बंद कर दी। फिर अचानक 18 अप्रैल की रात में जुनैद ने युवती के मोबाईल नंबर पर एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा। यह वही वीडियो था जो जुनैद ने नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया था। वीडियो देखकर युवती घबरा गई और जुनैद से वीडियो डिलीट करने को कहा था।

मिलने के बहाने फिर की ज्यादती की कोशिश और चाकू से हमला :

जुनैद ने आखिरी बार मिलने की शर्त रख दी। मजबूरी में 20 अप्रैल को जब फोटो/वीडियो डिलीट कराने युवती यश बालाजी के यहां जुनैद से मिलने पहुंची, तो यहां मौजूद जुनैद पास ही स्थित अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। वहां फिर से अश्लील हरकत कर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। फिर विरोध करने पर जुनैद ने युवती के हाथ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घटना में युवती के दाहिने हाथ पर चोट लगी है। हिम्मत दिखाकर युवती कमरे का दरवाजा खोलकर घायल अवस्था में वहां से भागकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी जुनैद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती काफी सहमी हुई है, और मानसिक रूप से प्रताड़ित है।