पशुओं की चर्बी, मांस और हड्डियों से बन रहा था नकली घी, अनवर कुरैशी के मकान पर चल रहा था ये गन्दा काम।

खंडवा (म.प्र.) : आम आदमी के मन में हर समय यही सवाल रहता है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिये क्या अच्छा खानपान करें, लेकिन सब जगह खाद्य सामग्री नकली ही बिक रही है। वहीँ अब शहर के इमलीपुरा में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नकली घी बनाने वाले कारखाने पर छापामार कार्यवाही की है। यह कारखाना बेगम पार्क के सामने एक गली में अनवर कुरैशी के घर में संचालित की जा रही थी। इस कार्यवाही के दौरान कारखाने से बड़ी मात्रा में घी और पशुओं का अवशेष, नकली घी बरामद किया गया है।

लंबे समय से बाजार में खपत :

दरअसल प्रशासन को सूचना मिली थी कि यहां पशुओं की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद टीम ने कार्यवाही करते हुए कारखाने से भारी मात्रा में घी और पशुओं के अवशेष बरामद किये गये है। टीम ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन को आशंका है कि यह घी लंबे समय से बाजार में खपत किया जा रहा था। यह कार्यवाही सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान पशु विभाग के अधिकारी, निगम उपायुक्त और मोघट थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह ने बताया गया है कि यह कार्यवाही स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई है।

इस मामले में सूचनाकर्ता ने बताया था कि यह कारखाना अनवर कुरैशी के मकान पर चल रहा है और यहां पर पशुओं के मांस, खाल और हड्डियों से घी बनाया जा रहा है। मौंके से 79 डिब्बे बरामद किये गये हैं। सभी डिब्बों में 20 किलो घी है। इसके अलावा 200 किलों के 9 ड्रम भी मौके पर जब्त किये गये हैं। कारखाने से मिले सभी सामान के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिये गये हैं। ऐसे ही बाज़ार में नकली पनीर भी टनों की मात्रा में बिक रहा है, जो स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है।