डिवाईडर पर बस का पहिया चढ़ने से हुआ दर्दनाक हादसा, 12 घायल अस्पताल में भर्ती।

रायपुर : तेज रफ़्तार वाहन लगातार लोगों की जान ले रहे है, इसके अंतर्गत अधिकांश व्यावसायिक वाहन है जो दुर्घटना का शिकार हो रहे है, जिनमें बस, ऑटो, ट्रक आदि वाहन है, जो हड़बड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है, ऐसे ही मंदिर हसौद के पास राजधानी में में शनिवार की शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से महासमुंद जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गये। यह घटना मंदिर हसौद थाना के सामने की बताई जा रही है। मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव से मिली जानकारी के अनुसार बस क्रमांक CG 06 GK 6591 रायपुर से महासमुंद की ओर जा रही थी।

इसी दौरान अचानक ड्राईवर का नियंत्रण बस से हट गया। बस पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति के हाथ की नस टूट गई है, जिसे गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है और वह जलविहार कॉलोनी स्ठित निजी अस्पताल में इलाज के लिये पहुंचा है।

वहीँ राहगीरों और थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बस के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सड़क में बस पलटने की वजह से रायपुर-महासमुंद रोड में ट्रैफिक जाम हो गया था। पुलिसकर्मियों ने बस को क्रेन से किनारे करवाया और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से सही कराया। हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और पुलिस अधिकारी उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। सभी को काफी चोटें आई है।