बिलासपुर : सट्टा खेलने वाले लोगों ने कई बार बताया है कि सट्टेबाजी के दांव के अनुसार कई बार मैच बदल जाता है, वहीँ जीत की रकम अगर कम होती है तो जीतने वाले को पैसे मिल जाते है, जबकि यह रकम ज्यादा होती है तो सटोरिये जीती हुई रकम नहीं देते है। वहीँ पुलिस की कार्यवाही सटोरियों पर लगातार जारी है। आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया है कि मोबाईल ऐप के जरिए RCB vs GT मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को नयापारा चौक से धरदबोचा. उसका एक साथी फरार है। पूछताछ में आरोपी ने 20 हजार रुपए लेकर सट्टा खिलाने की बात कबूल की है। सट्टे की रकम ऑनलाईन मुख्य आरोपी अज्जू भगतानी को भेजी जाती थी। चक्करभाठा थाना में जुआ एक्ट और BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अज्जू भगतानी और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। ऐसे ही कई सटोरिये जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आयेंगे।



