धमतरी : राज्य में ईडी के छापे पड़ने की जानकारी आये दिन सामने आती रहती है, इसी के अंतर्गत अब धमतरी जिले के कुरुद में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले के जांच के सिलसिले में भूपेंद्र चंद्राकर के घर दबिश दी। जिसके बाद इस छापे की कार्यवाही की खबर आग की तरह फ़ैल गई।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार पौ फटने से पहले कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंची ईडी की टीम बीते सात घंटों से अपनी पड़ताल जारी रखी, वहीँ बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ-साथ उसके संबंध में पूछताछ भी की। भूपेंद्र चंद्राकर के घर ईडी की दबिश की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई, लोगों में चर्चा होने लगी. इस बीच स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिया गया।
ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, लेकिन सारे संकेत इशारा कर रहे हैं कि यह कार्यवाही भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।



