रायपुर : मुख्य रूप से दोष किसे दें स्पष्ट रूप से कह पाना तो मुश्किल है, लेकिन वर्तमान में इन्टरनेट पर अश्लील सामग्री भरी पड़ी है, 20 वर्ष की उम्र आपे से बाहर होती है, जहाँ वर्तमान में जवान में जवान , बच्ची से बुढ़िया तक को भी नहीं छोड़ा जा रहा है, क्या यह मानसिक बीमारी है , जहाँ सेक्स ना मिलने पर अब जानवरों के साथ भी अनाचार के मामले लगातार सामने आ रहे है, ऐसे में मासूम बच्चियों का क्या दोष है? मामला है राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोलागांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 20 वर्षीय युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
भरोसे का कत्ल : मां बच्ची को छोड़कर गई थी पोस्ट ऑफिस
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मासूम की मां किसी काम से पोस्ट ऑफिस गई हुई थी। बाहर तेज धूप होने के कारण मां ने सुरक्षा के लिहाज से अपनी बच्ची को भरोसेमंद समझकर पड़ोसी के घर छोड़ दिया था। इसी बीच, सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक राहुल तारक (20 वर्ष) ने मासूम के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया, जिससे बच्ची मानसिक रूप से घबरा गई और उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा है।
अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम खोलागांव से दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। उन्होंने बताया है कि “आरोपी राहुल तारक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ और जानकारी के अनुसार, बच्ची को उसकी माँ ने धूप से बचाने के लिए पड़ोसी के घर छोड़ा था। मामले में अपराध दर्ज कर विस्तृत जाँच की जा रही है।”
गांव में आक्रोश का माहौल :
इस जघन्य कृत्य के बाद खोलगांव सहित पूरे अभनपुर क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी सहायता उपलब्ध कराते हुए मामले की सूक्ष्मता से जाँच शुरू कर दी है ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके। वहीँ इस घटना से माँ का रो रोकर बुरा हाल है तो बच्ची को काफी मानसिक आघात पहुंचा है।



