भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ईडी का छापा, सामने आया ये मामला….।

दुर्ग/भिलाई : केन्द्रीय योजना के तहत भारतमाला प्रोजेक्ट के घोटाले की जद में कई लोग आ चुके है, वहीँ अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सक्रियता एक बार फिर प्रदेश में सक्रियता नजर आ रही है। अबकी बार ईडी की टीम ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के दुर्ग के महेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा है। बताया जा रहा है मामला भारतमाला परियोजना से जुड़ा हुआ है।

चतुर्भुज राठी एक बड़ी इंफ्रास्ट्र्क्चर कंपनी अमर इंफ्रा के संचालक हैं। इसके अलावा हाल ही इनके कोयला कारोबार में भी प्रवेश करने की बात कही जा रही है। भारतमाला योजना घोटाला को लेकर ईडी की कार्यवाही चल रही है, उसमें लगातार कई नाम सामने आ रहे है।

अमर बिल्डर्स के वेबसाईट में दी गई जानकारी के अनुसार, चतुर्भुज राठी ने सन् 1986 में अमर बिल्डर्स को एकल स्वामित्व के रूप में सफलतापूर्वक चलाने के बाद कंपनी की नींव रखी थी, उनके नेतृत्व में कंपनी ने कई उपलब्धियाँ हासिल कीं, अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया और देश भर में बड़ी परियोजनाओं को हाथ में लिया था, वहीँ अभी ईडी के छापे को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।