रायपुर : राजधानी के शंकर नगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहाँ खम्हारडीह क्षेत्र में सुबह-सुबह हंगामा मच गया, जब क्षेत्र में स्थित एक होर्डिंग में युवती चढ़ गई। बताया गया है कि करीब 40 मिनट तक होर्डिंग में चढ़ी रही युवती को बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतारा। इस घटना के समय वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।
यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां होर्डिंग में चढ़ी युवती को उतारने में के लिए करीब 35 फिट ऊपर तक सीढ़ी लगाई गई थी और इसके अलावा नीचे बड़ी जाली भी बिछाई गई थी, इस पूरी घटना के दौरान व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात रही।
युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। देखने से युवती दिमागी तौर पर कमजोर नजर आ रही थी। युवती ने होर्डिंग में चढ़ने की कोई खास वजह नहीं होने की बात कही। उसने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। लेकिन इस पूरे मामले में परेशान रही पुलिस युवती को थाने ले जाकर पूछताछ करने की बात कही, इस घटना के दौरान मामला जानने के लिये लोगों में कौतुहल मचा रहा। इसके साथ ही इस घटना का विडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।



