रायपुर : राजधानी में अपराध अपने चरम पर है, ऐसे शायद नशे के आदि युवकों ने सामने आये मामले में घटना को अंजाम दिया है, सामने आये मामले के अनुसार टिकरापारा क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर ATM से जबरन 10 हजार रुपये निकलवा लिये, इस घटना को तीन युवकों ने अंजाम दिया है। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर पूरी वारदात को अंजाम दिया, जिससे पीड़ित युवक घबरा गया हैं।
इसमें कोई संशय नहीं है कि राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस विभाग दारू पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटने में लगा हुआ है। आपको बता दें कि शहर में आये दिन मारपीट, लूट और धमकी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल बनता जा रहा है। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक को पहले रोककर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, फिर उसे जबरदस्ती बंधक बनाकर ATM तक ले गये।
जिसके आरोपियों ने युवक को इतना डराया-धमकाया कि उसने मजबूरी में अपने खाते से 10 हजार रुपये निकालकर उन्हें दे दिये, वह काफी घबरा गया था। हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने ATM के अंदर भी युवक के साथ मारपीट की और पूरी वारदात को बेखौफ तरीके से अंजाम दिया गया, पीड़ित उनका कोई मुकाबला ना कर सका और ना ही बदमाश युवकों को एटीएम के अंदर लगे कैमरों के जरिये पकड़े जाने का भय था।
पान ठेले पर शुरू हुआ विवाद :
इस मामले में बताया गया है कि पीड़ित विशाल सोनकर, जो कुशालपुर का निवासी है और एक निजी कंपनी में काम करता है, 8 मई को टिकरापारा क्षेत्र से शंकरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह साहू भवन के पास एक पान ठेले पर रुका। तभी विशाल बृजवानी उर्फ दीनू (26) अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। जब युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीनों बदमाशों ने उसे जबरदस्ती उसकी ही मोपेड पर बैठाकर पास के ATM तक ले गये। घबराए युवक ने उन्हें पैसे निकालकर दे दिये और फिर वह थाने चला गया।
पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत :
इस घटना के बाद पीड़ित विशाल सोनकर ने टिकरापारा थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी विशाल बृजवानी उर्फ दीनू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ 5 से अधिक अपराध दर्ज हैं। वहीँ अन्य दो अपराधियों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
जिला बदर की तैयारी :
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा भी उच्च अधिकारियों को भेज दी है। वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ते अपराध और बदमाशों के हौसले पर चिंता बढ़ा दी है। वहीँ आपको बता दें कि टिकरापारा – संतोषी नगर नशेड़ियों और अपराधियों का अड्डा बन चुका है। यहाँ आये दिन अपराधिक घटनायें, मारपीट के मामले सामने आते रहते है।



