रामपुर (उ.प्र.) : कई बार लव जिहाद वाले मामले मुस्लिम युवकों की तरफ से आते है, लेकिन यहाँ मामला कुछ उल्टा हु सामने आया है, यहाँ जिले में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने आरोप लगाया है कि जिस महिला से उसकी शादी कराई गई है, उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को ‘रिया गुप्ता’ बताया था। वहीँ शादी के कुछ दिन बाद युवक को पता चला कि महिला का असली नाम यास्मीन है और वह पहले से शादीशुदा भी है। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि इस कथित गिरोह से जुड़े हुये अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
‘रिया गुप्ता’ के नाम से हुई शादी :
इस मामले के अनुसार पीड़ित युवक पुनीत के अनुसार उसकी शादी 11 जून को कराई गई थी। उसे बताया गया था कि लड़की का नाम रिया गुप्ता है और उसका संबंध हरिद्वार से है, लेकिन शादी के तीन दिन बाद उसे जानकारी मिली कि महिला का असली नाम यास्मीन है और वह बरेली जिले के आंवला क्षेत्र की रहने वाली है। मामले में युवक का आरोप है कि उससे शादी कराने के नाम पर एक लाख रुपये भी लिये गये थे।
जिसको लेकर पीड़ित पुनीत ने बताया है कि ‘मेरी शादी 11 जून को हुई थी। हमें हरिद्वार का पता बताया गया और लड़की का नाम रिया गुप्ता बताया गया था। मगर उसका नाम यास्मिन था वह जिला बरेली के आंवला की रहने वाली थी और मुझे धोखाधड़ी से फंसाया गया है।’
‘शादी हो जायेगी, एक लाख लगेगा’ :
इस मामले में युवक का कहना है कि उसकी शादी कराने में कल्लू और राम सिंह नाम के दो लोगों की भूमिका थी। उसके मौसा ने उनसे लड़की के बारे में बात की थी, जिसके बाद कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव रखा गया था। इस संबंध में पुनीत ने कहा ‘यह शादी कल्लू और राम सिंह नामक व्यक्ति ने कराई थी। हमारे मौसा ने कहा था कोई लड़की हो तो बताइए हमारा एक भांजा अभी कुंवारा है. उस पर कल्लू ने कहा कि हमारी नजर में एक लड़की है हम उसकी शादी करा सकते हैं तो हमारे मौसा जी ने उनसे पूछा की क्या खर्चा आ जायेगा तो कल्लू बोला आप अपने भांजे को बुला लीजिए, उसके बाद हम आपको बता देंगे। मैं जब कल्लू से मिला तो कल्लू ने मुझसे बोला कि एक लाख रुपए खर्चा आयेगा, जब 11 जून को हमारी तारीख पक्की हो गई तो हमने एक लाख रुपये पूरे दे दिये गये।’
डॉक्टर के बहाने हुआ खुलासा :
वहीँ पीड़ित के मुताबिक, शादी के शुरुआती दो दिन सब सामान्य रहा, लेकिन तीसरे दिन महिला ने तबीयत खराब होने की बात कहकर डॉक्टर के पास चलने को कहा, जिसके बाद में पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुनीत ने बताया ‘वह शुरू के 2 दिन तो सही रही और तीसरे दिन बोली कि मेरी तबीयत खराब हो रही है मुझे डॉक्टर के यहां ले चलो. मैं उसे डॉक्टर के यहां लेकर गया फिर वह मुझसे बोली आप 2 मिनट बाहर चले जाओ, मैं बाहर आ गया. फिर मैं उसे लेकर घर आ गया, फिर वह नखरे ज्यादा करने लगी तो मैं ठेला संभालवाने बाहर चला गया। इतनी देर में मुझे पता चला की 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस घर पर आ चुकी थी जो कि लड़की ने बुलाई थी और फिर उसका आधार कार्ड चेक किया गया तो उसमें उसका नाम यास्मिन लिखा हुआ था और मामला सामने आने के बाद फिर कल्लू और राम सिंह और इस लड़की के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया गया।’
इसके साथ ही युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला के पास नकली आधार कार्ड था, जबकि सही पहचान से जुड़े दस्तावेज उसके मोबाईल में मौजूद थे और उसका कहना है कि यह लोगों को फंसाने का एक संगठित तरीका हो सकता है और वह इंसाफ चाहता है।
पुलिस ने महिला को भेजा जेल :
इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया है कि ‘थाना सिविल लाइंस पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें एक युवक की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसमें उसने रिया गुप्ता नाम की लड़की से शादी की लेकिन यह धोखे की शादी थी और असलियत में उसका नाम यास्मिन था। मामले में खुलासा हुआ है कि वह पहले से ही शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी हैं और वह नई शादी के बाद घर से जेवर इत्यादि लेकर भागने की फिराक में थी। अब उसकी गिरफ्तारी हो गई है उसे जेल भेज दिया गया है।’फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बताये जा रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



