महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर और भूपेश बघेल का चैट वायरल, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : बीते चुनाव शुभम सोनी ने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाये थे, वहीँ महादेव सट्टा का भूत अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। महादेव ऑनलाईन बेटिंग एप के संचालक और मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। महादेव बेटिंग के सरगना सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसपर भूपेश बघेल ने वायरल फर्जी खबर पर अपनी नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने इसको लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा है कि सुबह से फर्जी फोटोशॉप के आधार पर एक खबर पोर्टल पर चलाई जा रही है। इस वीडियो में दिखाये गये फर्जी चैट बॉक्स आपके साथ साझा कर रहा हूं, जिसमें स्पष्ट है कि दिखाये गये यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, भूपेश बघेल ने कड़े शब्दों में यह भी कहा कि इन फर्जी खेल खेलने वालों को बता देना चाहता हूं कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों का नाम भी उनके पास पहुंच चुका है। सब पर क़ानूनी कार्यवाही होगी और नाम भी सार्वजनिक किये जायेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का दावा :

सामने आये मामले के अनुसार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भूपेश बघेल के कथित यूजरनेम से मैसेज का आदान-प्रदान हुआ है। इस पोस्ट को आधार बनाकर कुछ पोर्टल्स ने खबर चलानी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री में दिखाये गये चैट स्क्रीनशॉट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है।

भूपेश बघेल का पलटवार, X पर दिया जवाब :

वायरल पोस्ट और खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा “सुबह से फर्जी फोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है। उस वीडियो में दिखाए गए चैट बॉक्स को मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं, जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।”