स्वास्थ्य : बदलते मौसम में खानपान पर ध्यान देना जरुरी होता है, सबसे ज्यादा मौसमी फल और मौसमी सब्जियां ज्यादा जरुरी होती है, जो सालभर में आपके लिये जरुरी पोषक तत्व एक बार लाती है। सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां बाजार में खूब आती है। हरी सब्जियां जहां सेहत के लिए फायदेमंद होती है, वहीं पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इन सब्जियों में पालक की सब्जी काफी ज्यादा पौष्टिक होती है और इसका इस्तेमाल सूप, दाल, पराठे, पूड़ी, करी के साथ-साथ कई तरह के पकवान बनाने में किया जाता है। पालक आयरन का महत्वपूर्ण स्रोत है। हेल्थ एक्सपर्ट और डायटिशियन के मुताबिक, पालक एक सुपर फूड है, जिसमें कम कैलोरी होने के साथ-साथ कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।
पाचन को दुरुस्त रखती है पालक :
पोषक तत्वों से भरपूर पालक पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार होती है। पालक फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है, जो गैस, कब्ज आदि की समस्या को दूर रखती है। इसके अलावा इसके सेवन से कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे की समस्या नहीं होती है। जहाँ लोग आज के समय में खाना चबाकर नहीं खाते वहीँ पालक पाचन क्षमता को बढ़ाने में मददगार होती है।
मजबूत दिमागी सेहत के लिये आवश्यक :
सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ-साथ ही आपकी याददाश्त कमजोर होती है, ऐसा नहीं है बल्कि मोबाईल का ज्यादा प्रयोग भी आपकी याददाश्त को कमजोर कर रहा है, तो आपको पालक का सेवन ज्यादा करना चाहिए। काम के दबाव और बदलती लाइफस्टाइल के कारण आजकल हर कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा है। नियमित रूप से पालक खाने से याददाश्त तेज होती है।
तेज होती है आंखों की रोशनी :
आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी पालक फायदेमंद है। पालक का सेवन करने से आंखों के लिए जरूर पोषक तत्व मिलते हैं। पालक को सूप, सब्जी, साग आदि के रूप में सेवन करना चाहिए। पालक में नाइट्रेट भी काफी ज्यादा होता है, जो हाई बीपी को सामान्य रखने में मदद करता है। नाइट्रेट शरीर में रक्त संचार को सुचारू रखता है।
पालक का प्रयोग करने से पहले उसे कम से कम एक घंटे तक सामान्य पानी में डुबाकर रख छोड़िये जिससे इसमें लगे कीटनाशकों का असर खत्म हो जाये, पालक का जूस पीना ज्यादा बेहतर होगा, लेकिन उसे सादा ही पियें, ना कि नामक डालकर।