रायपुर : सुबह – सुबह राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर के अनुसार शहर के आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद स्कूल के छत का प्लास्टर गिर गया , इस दौरान वार्षिक उत्सव की तैयारी कर रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे हैं। एक काफी बड़ा हादसा टल गया है। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। वहीं प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो की स्कूल में वार्षिकोत्सव की तैयारी चल रही है, वहीँ बच्चों के ऊपर अचानक से प्लास्टर गिरने की आशंका से हड़कम्प मच गया, लेकिन गनीमत रही की हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
अधिकतर सरकारी स्कूलों में लम्बे समय से मरम्मत नहीं हुई है और जहाँ हुई है वहां भी काम सही तरीके से नहीं हो पाया है। जानकारी मिली है कि हाल ही में स्कूल का मरम्मत कराया गया था। लाखों रुपये खर्च कर स्कूल का स्वरूप बदला गया था। ऐसे में छत का प्लास्टर गिरने से स्कूल के मरम्मत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसे के बाद से स्कूल मरम्मत के नाम पर जारी राशि में अनियमितता की बू आ रही है। वहीँ इस हादसे के बाद बच्चों के परिजन हादसे की आशंका से घबराये हुये है। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच के साथ मरम्मत पर भी कदम उठाने की बात सामने आ रही है।