राजधानी रायपुर में कोरोना का कहर, नये मिले 12 मरीज और इतनों की हुई मौत….।

रायपुर : प्रदेश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। महामारी से संक्रमित लोगों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 125 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मरीजों की पहचान हुई है, जिसमें रायपुर के 11 और बस्तर का एक शामिल है। रायपुर में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। हालांकि वे दूसरी गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे। इस सीजन में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें एक भिलाई का मरीज था।

हालांकि होम आइसोलेशन में 15 मरीज स्वस्थ भी हुए है। सोमवार को 4625 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इस तरह संक्रमण दर 0.26 फीसदी रहा। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 125 हो गई है। जिन मरीजों की मौत हुई है, उनका इलाज आंबेडकर अस्पताल में चल रहा था। उन्हें सांस लेने की बीमारी थी और पहले गंभीर थे। विशेषज्ञों के अनुसार जिन्हें दूसरी बीमारी पहले से है, वे कोरोना से गंभीर हो सकते हैं। इसलिए कोरोना से डरने के बजाय अलर्ट रहने की जरूरत है। आम लोगों को सावधानी बरतने कहा गया है।

सावधानी सबसे बेहतर विकल्प :

सीनियर चेस्ट स्पेश्लिस्ट डॉ. आरके पंडा और सीनियर कैंसर सर्जन डॉ. यूसुफ मेमन के अनुसार कैंसर, अस्थमा, हार्ट या दूसरी बीमारी से ग्रसित लोग सावधान रहें तो कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। मास्क लगाने से बेहतर विकल्प कुछ नहीं है।

वहीँ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकले। सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं। वर्तमान में बुखार लम्बे समय तक चलना भी परेशानी का कारण बन सकता है।