रायपुर : सोशल मीडिया जितने काम की चीज है उतना हो लोग उसका दुरुपयोग भी कर रहे है, लगातार लोगों को अपनी बेवकूफियां भारी पड़ रही है, सोशल मीडिया में लोग अपनी चीजों को शेयर करके खुद को फ़िल्मी स्टार समझते है, कभी – कभी यह हरकत काफी भारी पड़ जाती है। मुफ्त में ही लोग पुलिस के हत्थे चढ़ जाते है। ऐसा ही एक मामला लखविंदर सिंह के साथ भी हो गया।
राजधानी के अविनाश प्राइड के पास खुले में फायरिंग करने वाले युवक खविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इसका वायरल विडियो मिला था, वीडियो मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब निवासी आरोपी लाली उर्फ लखविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायर करते वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर रिवाल्वर भी जब्त कर लिया है। दरअसल यह कबीर नगर थाना क्षेत्र का मामला है। अब इस वायरल विडियो के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस द्वारा इस पर क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।