सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मचा बवाल, पुलिस ने दो नाबालिगों सहित एक मौलाना को किया गिरफ्तार।

तिल्दा/नेवरा : भगवान राम के अयोध्या में विराजमान होने के बाद देश के कई क्षेत्रों में बवाल मचा है, असामाजिक तत्वों में राष्ट्र की खुशियों में जहर घोलने का प्रयास किया है। खबर है कि छत्तीसगढ़ के नेवरा के पास स्थित सिनोधा गांव के रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने सोशल मीडिया पर हिंदू समाज विरोधी पोस्ट कर दिया। इससे नाराज हिन्दू और आज बजरंग दल, भाजपा और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने शहर थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया और भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो नाबालिग सहित एक मौलाना को धारा 295A,153A और 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ थाने के सामने कार्यवाही करने के लिये भीड़ लगी रही।

युवक को पीटते हुए ले गए थाने, पुलिस के सामने नारेबाजी :

वहीं अब इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जहां कुछ हिंदू संगठन और बजरंग दल के लोगों के द्वारा एक मुस्लिम युवक के साथ जमकर मारपीट की जा रही है। ये लोग इसे पीटते हुए पुलिस थाना ले जाते नजर आ रहे हैं। जिस युवक के साथ मारपीट की गई उस वक्त पीड़ित युवक की मां भी वहां मौजूद थी। इस दौरान नेवरा पुलिस थाने के अंदर ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर पुलिस के सामने ही जमकर नारेबाजी की और कहा, “हिंदुस्तान में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा।” इस मामले में उक्त युवक के साथ मारपीट की खबर सामने आई है।

मूकदर्शक बनकर देखती रही पुलिस :

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जिस युवक को मारपीट कर थाने की और ले जाया जा रहा है, उस युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने ही जमकर पीटा और पुलिस वहां मूकदर्शक बनकर देखती रही। इस मामले में पु्लिस ने धारा 295A,153A और 34 के तहत एक मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है और दो नाबालिग को पकड़ा है। वहीं इससे पहले गुजरात के वडोदरा से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने हिंदुओं के खिलाफ अपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट डालने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। ऐसी ही कई घटनाओं की खबर लगातार सामने आ रही है, वहीँ शनिवार-रविवार की रात कुछ मुस्लिम युवकों ने साधुराम नाम के गौसेवक की गला रेतकर हत्या करने की खबर भी सामने आई है।