राजनंदगांव : ठगियों के लोग लगातार शिकार हो रहे है। वहीँ ठगी के शिकार होने ठग लोगों की लालच का फायदा उठाते है। शेयर खरीदने-बेचने में तगड़ा कमीशन का लालच देकर लगभग 67 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी सोशल मीडिया के शेयर बाजार ग्रुप में पहले ज्वाइन किया था। जहां उसे एडमिन द्वारा शेयर खरीदने-बेचने पर पांच से 40 प्रतिशत कमीशन प्रतिदिन देने का झांसा दिया गया।
ठगों के झांसे में आकर प्रार्थी भावेश वाल्दे ने ठगों द्वारा बताए गए नकली शेयर एप के माध्यम से खरीदने लगा। ठगों ने पहले 50 लाख का शेयर खरीदने का दबाव बनाया। इसके बदले में 160 प्रतिशत कमीशन देने की बात कही गई। कमीशन के लालच में प्रार्थी ने 50 लाख रुपये का शेयर खरीद लिया। इसके बाद ठगों ने करीब दो करोड़ का शेयर उसके नाम से खरीदकर अन्य राशि को जमा करने का दबाव बनाने लगे। वहीं 50 लाख रुपये शेयर खरीदी का डूबने की धमकी देने लगे। जिससे पीड़ित मुश्किल में फंस गया।
पूरा खाता हो गया खाली :
प्रार्थी ने स्वयं व अपनी पत्नी के खाते से ठगों के बताए गये खातों में राशि भी ट्रांसफर की है। ठगों ने शेयर बाजार से संबंधित तीन ग्रुप बनाए थे। जिसमें केवल वे शेयर को खरीदने और बेचने गाइड करते थे। ठगों ने भावेश को भी अच्छा खासा कमीशन देने का झांसा देकर शेयर खरीदवा लिए। कुछ दिन बाद सोशल मीडिया ग्रुप से सभी सदस्यों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ। अज्ञात ठगों ने फर्जी एप बनाकर उसमें शेयर खरीदी-ब्रिकी करते थे। प्रार्थी से कुल 67 लाख 84 हजार रुपये की ठगी हुई है। प्रार्थी की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। इस लालच के चक्कर में पीड़ित ने अपनी पूरी जीवनभर की रकम गवां दी।