हल्द्वानी (उत्तराखंड) : अवैध मदरसे को ढहाने के बाद क्षेत्र भड़की हिंसा को लेकर प्रशासनिक कार्यवाही लगातार जारी है। 8 फरवरी को हल्द्वानी के बलभूलपुरा में हुई हिंसा को लेकर शासन- प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। घटना को लेकर 19 फरवरी 2024 को SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी कि हिंसक घटना में शामिल आरोपियों की धर पकड़ में पुलिस ने अब तक 68 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आगे बताया कि नैनीताल पुलिस द्वारा हिंसा में शामिल 9 फरार वांछित आरोपियों के बीते दिनों पोस्टर जारी किए गए थे जिसमें से 3 नामजद वांटेड आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जायेगा।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
वही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने 19 फरवरी को मीडिया से बात करते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा क्षेत्र मे हिंसा और दंगाई करने वालों पर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज गठित पुलिस की टीमों के द्वारा 2 नामजद समेत 10 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इन लोगों से लूटे हुए जिन्दा कारतूस / पैट्रोल बरामद, किए गए हैं।पुलिस द्वारा अब तक 68 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य उपद्रवियों की खोजबीन भी लगातार जारी है, नुकसान की भरपाई भी करने के लिये नोटिस भेजा जा रहा है।
ये है घटना?
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
08 फरवरी 2024 को उत्तराखंड, हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पुलिस के द्वारा थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग दर्ज किए गए। उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए प्रहलाद नारायण मीणा, SSP नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। मामले में उपद्रवियों ने काफी आतंक मचाया था और संपत्तियों को भी नुकसान पहुँचाया था।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw