आदर्श जगवानी और मो. फैज़ल के गुटों में जमकर मारपीट, युवती को लेकर निकली तलवारें, पुलिस जाँच में जुटी।

रायपुर : खहारडीह क्षेत्र में एक लड़की को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना में सामने आया कि कॉलेज में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद को युवकों के दो गुट शनिवार की देर रात आपस में भिड़ गए। वहीँ इस विवाद को सुलझाने के नाम पर आदर्श भट्टाचार्य और आदर्श जगवानी ने मो. लईक के चचेरे भाई मोहमद फैजल को रात करीब 3 बजे कॉल किया और उसे अवंति विहार बुलाया। फैजल अपने दोस्त सौरभ दासगुप्ता, मोहमद अनीस, मोहमद एजाज और बाबर खान के साथ विरासत अपार्टमेंट पहुंचे थे। अपार्टमेंट के गेट के सामने उनके पहुंचते ही जगवानी और भट्टाचार्य व उसके साथी खड़े थे। यहाँ दोनों पक्षों के बीच बातचीत में विवाद के बाद मारपीट में तब्दील हो गई।

बताया गया है कि जैसे ही फैजल कार से उतरा, वैसे गाली-गलौज करते हुए जगवानी और उसके दोस्तों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रॉड व अन्य चीजों से भी उन पर हमला किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, इस विवाद के बाद अवंति विहार स्थित विजय चौक पर शनिवार को तलवारबाजी भी हुई। तलवारबाजी में देवेंद्र नगर निवासी पिता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हो गए है, जिसमें घायल पिता अनीस, बेटा लक्की, फैजल और सौरभ को आई चोटें आई है। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य और उसके बेटे आदर्श भट्टाचार्य समेत अन्य लोगों पर तलवारबाजी का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकयात मिलते पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।