रायपुर : राजधानी रायपुर के एक व्यापारी ने महादेव सट्टा ऐप सिलसिले में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि, महादेव सट्टा एप संचालित करने एक युवक से 10 लाख रुपये लिए गए। बदले में उसे डेढ़ गुना राशि देने का झांसा दिया गया। उक्त व्यापारी ने इसी ऐप से जुड़े लोगों को 10 लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो सटोरियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सटोरियों की धमकी से परेशान होकर कारोबारी संदीप बग्गा ने आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना मिलने पर फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर नीतेश मित्तल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, मृतक संदीप बग्गा सेक्टर 2 शंकर नगर का रहने वाला था। उसने 9 मई को कीटनाशक पी लिया था।उसे गंभीर हालत में रायपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
पैसे मांगने पर आने लगे धमकी वाले फोन :
सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, मृतक ने एक सुसाइड नोट लिख छोड़ा है। उसने लिखा है कि, नीतेश मित्तल को उसने 10 लाख रुपए बतौर उधार दिया था। वह महादेव सट्टा, लोटस बुक और रेड्डी ऐप का लंबा-चौड़ा काम करता है, ये सभी एप महादेव बुक से जुड़े हुये बताये गये है। जब उक्त व्यापारी ने अपने पैसे वापस मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। फिर थोड़े दिनों बाद उसे अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। फोन करने वाले उसे जान से मारने की धमकी देते थे, जिससे संदीप बग्गा मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो गया इसके चलते कीटनाशक पीकर जान दे दी। इस मामले को लेकर सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि, जहर खाने की जानकारी मिलते ही आरोपी नीतेश मित्तल फरार हो गया है। सुसाइड नोट के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस की टीम लगातार आरोपी के ठिकाने और घर पर छापेमारी कर रही है।
महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर कोलकाता से हुए गिरफ्तार :

बर्खास्त सिपाही अर्जुन यादव से एसीबी-ईओडब्ल्यू की पूछताछ के बाद रायपुर पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने कोलकाता में छापा मारकर 5 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महादेव बुक ऐप के महादेव 364 का पैनल चला रहे थे। बर्खास्त सिपाही ने 20 पैनल चलाने का खुलासा किया है, जबकि सूत्रों के मुताबिक रायपुर और दुर्ग-भिलाई में ही 200 से ज्यादा पैनल चल रहे हैं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इस मामले का खुलासा करते हुए आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि कोलकाता के श्रृष्टि अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में रहकर कुछ लोग सट्टा खिला रहे थे। मौके से गोपी यादव, महेश यादव, मिथुन कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव और रूपेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और किराए के फ्लैट में रहते थे। महादेव 364 के जरिए आईपीएल क्रिकेट में सट्टा चला रहे थे। इन सभी आरोपियों के पास से 7 लैपटॉप, 19 मोबाइल, 7 पासबुक, 5 चेकबुक तथा 10 एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। पकड़े गए सटोरिए बर्खास्त सिपाही अर्जुन यादव के ही पैनल से जुड़े थे। सटोरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के अलावा 420, 120बी, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
अब तक इसके प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभम सोनी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। बताया जाता है कि आरोपी दुबई से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा है। सट्टे के पैसों को हवाला, सराफा कारोबार और क्रिप्टो करेंसी के जरिए खपाया जा रहा है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



