मुंबई में तेज तूफान का कहर, लोहे की बनी सीढ़ियां गिरी और मची अफरा तफरी, फ्लाइट्स हुए डायवर्ट। देखें विडियो।

मुंबई (महाराष्ट्र) : देशभर में मौसम अस्थिर बना हुआ है, वहीँ पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही थी। मौसम विभाग ने पिछले हफ्ते रायगढ़ और मराठवाड़ा के लिए गाइडलाइन भी जारी की थी, लेकिन आज दोपहर अचानक मुंबई में पहले तेज हवाएं चली और उसके बाद कुछ जगहों पर बारिश भी देखने को मिली। इस धूल भरी आंधी की वजह से कई लोगों के मरने की भी खबर सामने आ रही है। काफी नुकसान भी हुआ है

कई लोगों के घायल होने की खबर :

बीएमसी ने बताया है कि ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पंतनगर में घाटकोपर पूर्व के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर लोहे की होर्डिंग गिरने से लगभग 54 लोग घायल हो गए। वहीं, अधिकारी का कहना है कि 100 से ज्यादा अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीँ बीएमसी सर्च एवं बचाव अभियान चला रही है। वहीं, तेज हवाओं के कारण कई जगह बड़े-बड़े स्ट्रक्चर गिरे हैं।

बीएमसी पीआरओ ने जानकारी देते हुए कहा कि घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना में बीएमसी रेलवे और विज्ञापन कंपनी एगो मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करेगी। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी जाएगी। वहीं, सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डीआर स्वप्निल नीला का कहना है, “जिस जमीन पर होर्डिंग लगाई गई थी, वह जीआरपी की है। यह सेंट्रल रेलवे की नहीं है।” काफी नुकसान की भी आशंका बताई गई है।

गिरीं लोहे की सीढ़ियां सड़क और बिल बोर्ड :

मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, अगले 1 घंटे तक 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है। इसका ज्यादा असर ठाणे और पालघर की तरफ भी देखने को मिलेगा। इसी बीच मुंबई कई हिस्सों में बड़े स्ट्रक्चर गिरने की भी खबर आ रही है।

बीएमसी पीआरओ ने जानकारी देते हुए कहा कि घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना में बीएमसी रेलवे और विज्ञापन कंपनी एगो मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करेगी। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी जाएगी। वहीं, सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डीआर स्वप्निल नीला का कहना है, “जिस जमीन पर होर्डिंग लगाई गई थी, वह जीआरपी की है। यह सेंट्रल रेलवे की नहीं है।”

गिरीं लोहे की सीढ़ियां सड़क और बिल बोर्ड :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ समय तक तक 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है। इसका ज्यादा असर ठाणे और पालघर की तरफ भी देखने को मिलेगा। इसी बीच मुंबई कई हिस्सों में बड़े स्ट्रक्चर गिरने की भी खबर आ रही है। वाडला में बिल्डिंग के लिए बनी बाहर लगी लोहे की सीढ़ियां सड़क पर गिर गई है। वहीं, घाटकोपर के रमा बाई में कुछ दुकानों पर बिल बोर्ड गिर गया है। इतना ही नहीं मुंबई में तेज आंधी और तूफान की वजह से कई इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया है। हवाओं की रफ़्तार काफी तेज है।

जारी की गई चेतावनी :

मौसम विभाग ने अगले 3-4 घंटों के दौरान पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ बिजली चमकने और मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम खराब होने की आशंका है।