नवापारा-राजिम : कई हादसे सामने नहीं आ पाते कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है, वहीँ कुछ हादसे चौंकाने वाले भी होते है, दिनभर में कई दुर्घटनाएं सामने आती है।खबर है कि राजिम जिले में सोमवार सुबह पौने नौ बजे रायपुर-राजिम मार्ग पर नवापारा शहर के ठीक सामने एक तेज रफ्तार ट्रक एकाएक पलट गई। ट्रक के पलटने की आवाज पर लोग दहशत में आ गए। मिनटों में ही हजारों लोंगो की भीड़ घटनास्थल में जमा हो गई।
दुर्घटना के तत्काल बाद ड्राइवर कूदकर भागने लगा जिसे कुछ लोंगो ने पकड़कर पीट भी दिया। बहरहाल ये ट्रक जिसका नंबर सीजी 06 जीसी 1061 है जो कहां से आ रही थी, और कहां जा रही थी ये पता नहीं चल पाया है, पर ट्रक महासमुंद की है यह साफ़ हो गया है। पलटी हुई ट्रक को जेसीबी बुलाकर उठा लिया गया इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, कोई चपेट में नहीं आया ये बड़ी बात है। क्योकि जिस जगह ये दुर्घटना हुई वह ऐसा जगह था जहां हर पल लोगों का आना-जाना रहता है। दो पहिया से लेकर चारपहिए वाहनों की कतार लगी रहती है। हर दो मिनट के अंतराल में इसी प्वाइंट से मिनी बसे बस स्टैंड की तरफ मुड़ती है। एकाध मिनट भी इधर से ऊधर होता तो न जाने क्या होता? कितने लोग चपेट में आ जाते। गनीमत रही की कोई नुकसान नहीं हुआ।
सड़क चौड़ीकरण का काम जब से हुआ है तब से गाड़ियों की रफ्तार इस कदर बढ़ चुकी है। जिसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। बस स्टेण्ड जैसे मेन रोड में भी एक भी ब्रेकर नही बनाया गया है। जिसके कारण अनियंत्रित वेग में हर गाड़ियां चौबीसो घंटे दौड़ती है। सड़क पार करने के लिए इस प्वाइंट पर वार्ड नं 2 के रहवासियो को रोड के दोनो तरफ नजर रखकर पार करना पड़ता है। बस स्टैंड जैसी जगह में स्पीड ब्रेकर तब बन पाएगा जब कोई बड़ी दुर्घटना हो जाएगी।
अब तक हो चुकी हैं कई बड़ी दुर्घटनाएं :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पिछले कुछ महिने के भीतर बड़ी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसमें कईयो की जान चली गई है। तब उस समय न केवल जमकर हुड़दंग हुआ,चक्का जाम हुआ,शहर बंद हुआ,तब कहीं प्रशासन की आंख खुली थी। बता दें कि यही ट्रक सिर्फ दस कदम पीछे यदि पलटी होती तो कम से कम 5-6 ऑटो चकनाचुर हो गया होता और उसमें बैठे लोग भी काल के गाल में समां जाते। सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना को लेकर शर्मा भोजनालय के संचालक संजय शर्मा,रतन डायनुमा के संचालक रतन यादव, गुड्डु टायर, रोहित फल वाला, ऑटो चालक सहित तमाम ढाबा संचालको ने बस स्टेण्ड में कम से कम दो-तीन जगह ब्रेकर बनाने की मांग भी किया है।



