रायपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुये भारत जोड़ो यात्रा में, साथ में दिग्विजय सिंह एवम् अन्य बड़े नेता भी।

भारत जोड़ो यात्रा : यह कार्यक्रम भारत सबसे पुरानी द्वारा राजनैतिक पार्टी कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया है, इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है, साथ मिलकर देश को मज़बूत करना है। यह यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और यह 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा 150 दिनों के विस्तार में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है। आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल हुए हैं। यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम कर रही है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुये राजधानी रायपुर के लोकप्रिय विधायक :

रायपुर पश्चिम के एक बड़े कद्दावर नेता को हराकर विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम के विधायक बने , विकास उपाध्याय ने अपनी मेहनत और लगन से आम जनता के दिलों में जो जगह कम समय में बनाई है, वह बेहद ही सराहनीय है, पूर्व के राज्य शासन में वो हमेशा आम जनता के साथ उनके सुख दुःख में साथ खड़े रहे है , रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय राजस्थान में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुये, जहाँ कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी ने सामूहिक मंच पर उनका अभिवादन किया और इस मंच पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , मप्र. के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ कई अन्य बड़े नेता भी शामिल थे।