Driving License के लिए RTO में टेस्ट देने की जरूरत नहीं, सामने आया ये नया नियम, आप भी जान लें।

नई दिल्ली : वाहन चलाने के लिये ड्राइविंग लाइसेंस एक ऐसादस्तावेज है जो आपको वाहन चलाने की अनुमति देता है। रोसड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर देश के अपने नियम होते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी हर देश ने अलग-अलग पैमाने सेट किए हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही नियम की जानकारी देने वाले हैं जो 1 जून से लागू हो गया था। अब नया नियम आया है तो पूरा तरीका भी नया होने वाला है। ये नियम कुछ लोगों के लिए आसान भी होने वाला है तो कुछ के लिए मुश्किल भी है। थोड़ा सा समझ आ जाने पर काफी सरल भी है।

नए नियम ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था क्योंकि अब आवेदक को RTO जाकर लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं करना होगा। इसके लिए बिल्कुल अलग नियम तय कर दिए गए हैं। आप भी इन्हीं नियमों का पालन कर सकते हैं। सामने आया है अब नया तरीका आप भी जान लें।

वाहन चालक लाइसेंस के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए सरकार ने 1 जून 2024 से नियमों में बदलाव कर दिया था। नियमों में बदलाव सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की तरफ से किया गया था। अब आवेदक निजी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर टेस्ट दे सकते हैं। जबकि पहले नियम था कि आपको ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए RTO ही जाना होता था। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब प्राइवेट इंस्टीट्यूशन की मदद से टेस्ट और लाइसेंस एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इन सभी दस्तावेजों के आधार पर ही अब लोगों को लाइसेंस जारी किया जायेगा। ये कई लिहाज से बहुत मायने भी रखता है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले परिवहन की इस वेबसाईट पर https://parivahan.gov.in/  जाना होगा। इसके अलावा खुद भी RTO जाकर आप आवेदन कर सकते हो। फीस भी ड्राईविंग लाईसेंस के लिए अलग – अलग है। ये फीस लाईसेंस के प्रकार पर निर्भर करती है। ड्राइविंग स्किल और लाईसेंस अप्रूवल के आधार पर ही आपको ये भुगतान करनी होगी। ये अलग-अलग भी हो सकती है।

लाइसेंस फीस :

– लर्नर लाइसेंस (Form 3): Rs 150
– लर्नर लाइसेंस टेस्ट (दोबारा टेस्ट): Rs 50
– ड्राइविंग टेस्ट (दोबारा टेस्ट): Rs 300
– ड्राइविंग लाइसेंस जारी: Rs 200.00
– इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट: Rs 1,000
– अन्य व्हीकल क्लास को लाइसेंस में ऐड करवाने की फीस: Rs 500
– ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू: Rs 200
– लेट रिन्यू: Rs 300 + Rs 1,000 प्रतिवर्ष के हिसाब से भुगतान

लग सकता है जुर्माना :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करना भी अब काफी भारी पड़ सकता है। इसमें नाबालिग के द्वारा ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाने पर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप इसमें हर चीज का काफी ध्यान रखें। ड्राइविंग लाईसेंस भी जब्त हो सकता है। इसमें अल्कोहल का सेवन करके गाड़ी चलाने पर किया जा सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप हर चीज का बहुत बारीकी से ध्यान रखें। वाहन चलाने के नियम अब लगातार कड़े किये जा रहे है।