नई दिल्ली : देशभर में नशे का सामान बड़ी मात्रा में खपत होता है, चाहे वो गांजा हो, नशीली दवाइयां या फिर ड्रग्स और कोकीन, ऐसे ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वेस्ट दिल्ली के रमेश नगर में कल शाम को एक बिल्डिंग के गोदाम में छापेमारी कर के लगभग 204 किलो कोकिन/ड्रग्स बरामद किया है। इस ड्रग्स की खेप को नमकीन के पैकेट में छिपाकर पेटियों में रखा गया था, जिससे की यह पकड़ में ना आ पाये। नशे की इस खेप की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 2000 करोड़ रुपए बताई गई है। ड्रग्स की मुख्य सप्लाई पाकिस्तान के रास्ते पंजाब से होते हुये देशभर में होती है।
पहले भी 5600 करोड़ रुपए कोकेन बरामद हुई :
हाल ही में स्पेशल सेल ने वसन्त विहार महिलापुर में छापेमारी करके 7 लोगों को गिरफ्तार किया था और एक गोदाम से लगभग 5600 करोड़ रुपए की कोकेन और थाईलैंड का मेरवाना बरामद किया गया था, इस मामले में कांग्रेसी नेता की संलिप्तता खुली थी। वहीँ इस केस में स्पेशल सेल को पता लगा कि इस सिंडिकेट को विदेश में बैठकर मिडिल ईस्ट से कोई चला रहा है। ये खेप थाईलैंड से होते हुए यूपी से सड़क मार्ग से दिल्ली लाई गई थी।
204 किलो हाई क्वालिटी की कोकेन बरामद :
इसी मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए स्पेशल सेल ने हापुड़ से अखलाक नाम के युवक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली के रमेश नगर के बारे में इनपुट मिला कि यहां यूके का एक शख्स ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर आया है और इसको मुंबई समेत कुछ राज्यों में भेजा जाना है। इससे पहले स्पेशल सेल रमेश नगर की इस बिल्डिंग में पहुंचती, यूके का रहने वाला वह शख्स फरार हो गया। पुलिस ने यहां पेटियों में पैक करके नमकीन के पैकेटों में 204 किलो के लगभग हाई क्वालिटी की कोकिन बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 2000 करोड़ रुपए बताई गई है। ये पहला मामला नहीं जब नशे के सामान पकड़ाये गये हों लेकिन इतनी मात्रा में इकट्ठा कभी नहीं पकड़ाये।
अब तक 7600 करोड़ रु. की खेप बरामद :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पुलिस ने फिलहाल इस ड्रग्स को भी जब्त कर लिया है। विदेशी सप्लायर यानी यूके के शख्स की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। कुल मिलाकर स्पेशल सेल ने इस इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से अभी तक लगभग 7600 करोड़ रुपए की ड्रग्स, कोकिन और मेरवाना बरामद किया है। ये भारत में अभी तक की सबसे बड़ी रिकवरी है, ये हैरान और परेशान करने वाला मामला है, जहाँ इस ड्रग्स के सेवन करने वाले धनाढ्य परिवार के युवा है, वहीँ गांजा नीचले तबके के युवाओं द्वारा सेवन किया जाता है।
लंदन से दो लोगों को भारत भेजा गया :
मामले की जांच में सामने आया है कि विदेश यानी यूके में बैठे ड्रग सिंडिकेट चलाने वाले वीरेंद्र बसोया ने लंदन से दो लोगों को भारत भेजा था। इनमें से एक का नाम जिमी है और दूसरा लंदन का शख्स रमेश नगर में ड्रग्स लेकर आया था जो फिलहाल फरार है। जिमी 5600 करोड़ रुपए की ड्रग्स लेकर आया था और दूसरा विदेशी शख्स 2000 करोड़ रुपये की ड्रग्स को रमेश नागर लाया था। मात्र दो तीन में ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप ने चौंका दिया है।
पेमेंट कैसे होती थी? :
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
विदेशी ड्रग डीलर की गाड़ी और होटल के जरिए 2000 करोड़ की कोकेन को ट्रैक करके यहां तक पहुंचा गया। इससे पहले तुषार गोयल, हिमांशु और औरंगजेब और भरत जैन को गिरफ्तार किया गया था। जांच में ये भी सामने आया है कि ड्रग्स की पेमेंट के लिए क्रिप्टो करेंसी USDT के जरिए की जाती थी। फिलहाल इस नेक्सस के और लोगों की तलाश भी की जा रही है ताकि पता लग सके कि मुंबई और किन शहरों में किस तरह की पार्टी और कॉन्सर्ट में इन ड्रग्स की सप्लाई की जानी थी। वहीँ यह जगह – जगह सप्लाई की जाती थी।



