राजधानी के रेलवे स्टेशन में युवक की हत्या, दो नाबालिगों सहित एक युवती भी शामिल।

रायपुर : राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद है। वहीँ अब फिर से रेलवे स्टेशन के मुख्य यात्री गेट के सामने एक नाबालिग लड़का और लड़की ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी है। लड़के ने चाकू से युवक का गला रेत दिया है। यह घटना ऐसे वक्त हुई, जब दिवाली त्योहार में यात्रियों की काफी भीड़ हमेशा बनी हुई है। इसके बावजूद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था ऐसी दर्दनाक घटना नहीं रोक पाई। जबकि, इससे पहले काफी विवाद हुआ था। इस घटना से स्टेशन में अफरा तफरी मच गई। तब जीआरपी और आरपीएफ पहुंची। जब तक वहां का माहौल काफी ख़राब बना रहा।

घटना में सामने आया है कि स्टेशन के मुख्य गेट के करीब एटीएम के सामने मंगलवार को रात 8.30 बजे हुई। पहले जोर-जोर से विवाद हुआ और फिर एक नाबालिग लड़के ने धारदार चाकू से 40 साल के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना में एक नाबालिग लड़की भी शामिल थी। दोनों साथ में घूमते थे, जिसकी जानकारी सामने आई है। जीआरपी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भिजवाया गया।

जीआरपी बोली – घुमंतू – फिरंतू हैं, जांच चल रही है :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

जीआरपी थाना प्रभारी एलएस राजपूत के अनुसार तीनों घुमंतू-फिरंतू की तरह कभी यहां तो कभी और कहीं चले जाते थे। उनके बीच पहले से विवाद था। वो लोग सिलियारी से यहां आए थे। मृतक की पहचान रोमत जांगड़े उर्फ सलमान 40 वर्ष निवासी मुंगेली के रूप में हुई है। बाद में यह भी पता चला कि मृतक रोमत किसी दूसरी महिला के साथ रहता था। लड़का उसकी पहली वाली पत्नी का था। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। मृतक के साथ पैसों के लेन-देन का विवाद था। इस पूरी घटना की जांच जीआरपी कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचित किया है। बाकी इस घटना से राजधानी में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर फिर से चिंतित कर दिया है।