दंतेवाड़ा : राज्य में काफी तेजी से धर्मान्तरण हो रहा है, इसमें मुख्यतः ग्रामीण वर्ग के लोग है, जिनको लोभ और लालच के जरिये धर्मान्तरित किये जाने की खबर है, वहीँ स्थानीय लोगों ने धर्म सभा के नाम पर धर्मान्तरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, वहीँ कई बार धर्मान्तरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर भी कई बार बवाल की घटनायें सामने आ चुकी है।अब फिर से छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में एक बार फिर से धर्मांतरण को लेकर बड़ा बवाल हो गया है। यहाँ दो पक्षों के बीच मारपीट में चार महिलाओं को भी काफी चोटें आई हैं। तनाव की खबर मिलने के बाद गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यह मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा हुआ बताया गया है।
घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के श्याम गिरी गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष की 4 महिलाओं को चोटें आई हैं। घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है। मौके पर तनाव की स्थिति से निपटने के लिये पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजऱ आ रहा था, यहाँ धर्मान्तरित लोगों की घर वापसी को लेकर बैठक आयोजित की गई थी।
धर्मांतरित महिलाओं को गांव की ही महिलाओं ने पीटा :
दरअसल श्यामगिरी गांव में सुबह से ‘घर वापसी अभियान’ के लिये धर्मान्तरित मिशनरियों के साथ श्यामगिरी गांव में एक बड़ी बैठक की जा रही थी। इस बैठक में ही धीरे – धीरे विवाद बढ़ गया और दोनो पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। जिसके बाद गांव की महिलाओं ने धर्मान्तरित हुई महिलाओं से जमकर मारपीट कर दी, मामले उन पर आरप लगाया गया है कि हिन्दू धर्म को लेकर उन्होंने काफी गन्दी बातें कही जिसके बाद बवाल मचा। इधर बिगड़ी हुई स्थिति की खबर लगते ही दंतेवाड़ा से एसडीएम अभिषेक तिवारी और एडिशनल एसपी रामकुमार लगभग 200 जवानों के साथ गांव पहुंचे। गांव में उन्होंने ग्रामीणों को समझाईश देकर बिगड़ी और तनावग्रस्त स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद बैठक रद्द कर दी गई, वहीँ घायलों का इलाज करवाने की बात सामने आई है।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM



