श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) : जम्मू शहर के बाहरी क्षेत्र में मंगलवार को भयानक आग लगने से विस्थापित कश्मीरी पंडितों के 12 घर (क्वार्टर) जलकर खाक हो गए। घटना के बारे में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्हें यहाँ बसाया गया, मामले अधिकारीयों ने बताया कि आग पुरखू कैंप क्षेत्र के एक पुराने क्वार्टर में लगी और तेजी से फैल गई। यह आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन घरों के अधिकतर सामान और एक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गया। पूरा का पूरा सामान नुकसान हो गया है।
क्वार्टर में रहने वाले नवीन पंडित ने कहा, “आग में हमने सब कुछ खो दिया। नकदी, दस्तावेज और सोना सब कुछ नुकसान हो गया है। हम एक बार फिर से बेघर हो गए है” उन्होंने कहा, “यहाँ पर पांच-छह परिवारों के 12 क्वार्टर जलकर खाक हो गए।” पंडित ने आरोप लगाया, “जिला प्रशासन या राहत विभाग से कोई भी नुकसान का आकलन करने नहीं आया। प्रवासियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से किश्तवाड़ के वारवान की तर्ज पर उन्हें मुआवजा देने का आग्रह किया है।” क्वार्टर में रहने वाली एक अन्य महिला संतोषी ने कहा, “हम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी का हस्तक्षेप चाहते हैं।” पीड़ितों ने बताया उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है और ना ही कोई सुनवाई हो रही है, वहीँ अब वो फिर से बेघर और विस्थापित जीवन जीने को मजबूर हो गये है।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM



