बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे चुनाव! बोले- चुनाव लड़ने का नहीं है मन…

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक चौकानेवाली खबर सामने आई है। प्रदेश के कद्दावर नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह चुनाव लड़ने का मन नहीं बनाए हैं।

टीएस सिंहदेव के इस बयान से राजनितिक गलियारे में भूचाल आ सकता है। बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बेहतर मुकाम पर पहुँचाने के लिए टीएस सिंहदेव ने जमकर मेहनत की थी।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चौकाने वाले बयान सामने आते रहते हैं। शायद ढाई-ढाई साल वाली बात सच हो ना हो लेकिन वह काफी उदास मन से अपने बयान देते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले मंत्री टीएस सिंहदेव का एक ही बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि “चुनाव से पहले मैं अपने भविष्य पर फैसला करूंगा”, अभी मैंने कुछ सोंचा नहीं है…।

दरअसल, सरगुजा दौरे के दौरान मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि ‘अब ये तो कार्यकर्ताओं के ऊपर है। उनके मन की बात है। किस बात को लेकर वे काम करना चाहेंगे। चुनाव के पहले आते तक मैं अपने भविष्य के लिए कोई निर्णय लूंगा। अभी मैंने कुछ सोचा नहीं है।’ मीडिया ने सिंहदेव से यह सवाल किया था कि क्षेत्र के कार्यकर्ता उन्हें सीएम के रूप में देखने की उम्मीद कर रहे हैं। एक साल बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को कैसे मनाया जाएगा? इसके जवाब में सिंहदेव ने कहा था कि उन्होंने अभी सोचा नहीं है।

अब फिर से मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान को ने दोहराया है और कहा है कि मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का सही में मन नहीं बनाया है, वर्ण अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं, इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार चुनाव लड़ने का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था। लेकिन जो भी करूँगा कार्यकर्ताओं और जनता की राय लेंगे।