अशोकनगर (म.प्र.) : जिले में पुलिस ने एक मकान में अचानक छापा मारा, पुलिस जब पहुंची तो अंदर का हाल देख दंग रह गई। मकान में एक साथ 39 लोग घुसे हुए थे। पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस को इस मकान के बारे में लोगों के इकट्ठे होने के कई बार शिकायत मिली थी, आसपास के लोग पुलिस से शिकायत करते थे। पुलिस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये सब मकान के अंदर इकट्ठे बैठकर खेल रहे थे, जिसके कारण पुलिस ने उनको पकड़ लिया। दरअसल, पुलिस ने अशोकनगर के मुंगावली में सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने एक मकान से 39 सटोरियों को पकड़ा है। इनके पास से लगभग 70 हजार नगद रकम और मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके अलावा इनके पास से कट्टा और पर्चियां मिली हैं।
इस मामले में अशोकनगर से विशेष टीम ने मुंगावली पहुचकर पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही की है। पुलिस और टीम ने मुंगावली के किरमानी मोहल्ले में सिद्दीक खान के यहां छापा मारा था। दो घंटे से ज्यादा समय तक रुककर एसपी विनीत जैन ने सटोरिया से पूछताछ की है। अचानक बड़ी कार्यवाही में सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे ही पुलिस ने लगातार सटोरियों पर बड़ी कार्यवाही की है।
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



