बयान दर्ज करवाने साईबर सेल पहुंचे रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी, इस मामले में हुई गवाही….।

मुंबई (महाराष्ट्र) : समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आज यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। उनके बयान दर्ज किए गए हैं। इंडियाज गॉट लैटेंट शो में विवादित बयान देने वाले यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और उनके साथ ही यूट्यूबर आशीष चंचलानी सोमवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई साइबर सेल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, दोनों का स्टेटमेंट नवी मुंबई में रिकॉर्ड किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया को 24 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

क्या है पूरा मामला?

इंडियाज गॉट लैटेंट शो में  रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए थे। महाराष्ट्र साइबर पुलिस इस मामले में दर्ज केस की जांच कर रही है। साइबर अधिकारियों ने अल्लाहबादिया को इससे पहले भी पुलिस के सामने पेश होने के लिए बुलाया था, हालांकि, वह नहीं आए थे। वहीँ इस मामले में देशभर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया में तरह तरह की टिप्पणियाँ जारी है। 

पहले भी दर्ज हुआ है आशीष चंचलानी का बयान :

इससे पहले 11 फरवरी को भी खार पुलिस ने इस मामले को लेकर यूट्यूबर आशीष चंचलानी का बयान दर्ज किया था। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिन्होंने समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में हिस्सा लिया था। अब तक इस शो में हिस्सा लेने वाले 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर सभी वीडियो हटाने के लिए कहा है। इस मामले को संसद में भी उठाने की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र साईबर के अधिकारियों ने दोनों यूट्यूबर के बयान दर्ज कर किये हैं। मालूम हो कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस यूट्यूब शो के दौरान कथित अश्लील टिप्पणियों को लेकर अल्लाहबादिया और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है।

समय रैना भारत से बाहर :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इंडियाज गॉट लेटेंट शो के ऑर्गनाइजर समय रैना हैं। जानकारी के मुताबिक, समय रैना फिलहाल देश के बाहर हैं, जिनसे पुलिस ने संपर्क किया है। समय के पास ही इस शो का अनकट वीडियो है। पुलिस समय के देश में आने के बाद पूरी वीडियो जब्त करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो को 14 नवंबर को शूट किया गया था। वहीँ इस मामले को महाराष्ट्र सरकार ने भी गंभीरता से लिया है।