मोबाईल गुम या चोरी होने पर अब थाने जाने की जरूरत नहीं, ये काम करने से मिल जायेगा आपका मोबाईल….।

रायपुर : मोबाईल गुमने के बाद आदमी बहुत ही परेशान हो जाता है, आज के समय में मोबाईल के बिना आदमी का रह पाना काफी मुश्किल हो गया है, साथ ही मोबाईल महंगा होने के कारण खरीदना बहुत परेशानी में डालने वाला काम होता है, ऐसे में कहीं पर मोबाइल चोरी हो जाए या गुम हो जाए, तो आप तत्काल घर बैठे उसे ब्लॉक करवा सकते हैं। उसके लिये थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसे ऑनलाईन कहीं से भी कर सकते हैं। जिससे उस मोबाईल और नंबर का किसी अपराध में इस्तेमाल नहीं हो पायेगा। छत्तीसगढ़ में 69 हजार से अधिक लोग ऐसा कर चुके हैं। भारतीय दूर संचार कंपनी द्वारा यह सुविधा ऑनलाइन दी गई है। गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत करने थानों में जाने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आना-कानी भी करते हैं। उल्लेखनीय है कि चोरी के मोबाईल-नंबर का इस्तेमाल कई तरह के अपराधों में किया जाता है।

यहां कराएं रजिस्टर :

मोबाईल चोरी या गुम होने पर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन के सेंट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) में ऑनलाइन जानकारी रजिस्टर कराएं। इसमेें दर्ज शिकायत के आधार संबंधित मोबाईल को ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे उस मोबाईल का कोई इस्तेमाल नहीं कर पाता। मोबाईल ब्लॉक हो जाता है। इसके बाद अगर वो मोबाईल कहीं मिलता है, तो उसकी जानकारी भी आपको मिलेगी। इस लिंक पर जाकर करें ये काम आप कर सकते है http://ceir.gov.in/ । साथ ही ऐसे मामलों में अधिकांश मोबाईल मिल ही जाते है।

69 हजार से अधिक ने दर्ज कराई शिकायत :

सीईआईआर पोर्टल में सिर्फ छत्तीसगढ़ से शिकायतों के आधार पर 69 हजार 644 ब्लॉक कराए गए हैं। इनमें से 47 हजार 976 मोबाइल ट्रेस भी हुए हैं और 15 हजार 458 मोबाइल रिकवर भी किए गए हैं। इसके अलावा पोर्टल से अपने मोबाईल का आईएमईआई नंबर का भी वेरीफिकेशन कर सकते हैं। इसके अलावा पूरे भरोसे से आपके हाथ में आपका मोबाईल पहुँच जाता है।

संचार साथी से मिलेंगे बड़े फायदे :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

संचार साथी ऐप की मदद से कोई भी ग्राहक मोबाईल फोन की चोरी से लेकर साइबर ठगी तक की शिकायत अपने मोबाईल फोन से कर सकेगा। सिर्फ उसे संचार साथी ऐप को डाउनलोड करना होगा। संचार साथी ऐप को गूगल प्ले और एपल ऐप स्टोर दोनों जगहों से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से ग्राहक अपने नाम पर जारी मोबाईल कनेक्शन की जानकारी भी ले सकेगा। कई बार ग्राहकों को यह पता नहीं होता है कि उनके नाम पर कितने मोबाईल फोन कनेक्शन चल रहे हैं। इस सुविधा से अनधिकृत मोबाईल कनेक्शन पर रोक लगेगी। ऐप की मदद से मोबाईल हैंडसेट की प्रमाणिकता आसानी से जांची जा सकती है। ऐप का उपयोग करके संदिग्ध काल और एसएमएस की भी शिकायत कर सकेंगे। इस लिंक पर जाकर आपने कनेक्शनों की जानकारी भी ले सकते है https://sancharsaathi.gov.in संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस एप को लांच किया है।