मेरठ (उ.प्र.) : देशभर चर्चित हत्याकांड ने जितना लोगों को आक्रोश दिया है उतना सोशल मीडिया के प्रयोगकर्ता इस काण्ड में मजे भी ले रहे है, वहीँ इस झकझोरने वाले काण्ड ने देश में एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है। वहीँ अब इस हत्याकांड में चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें सौरभ हत्याकांड में जेल काट रही मुस्कान से जुड़ी हो है। खबर है कि मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है। यानी वो अब एक बच्चे की मां भी बनने वाली है। गौरतलब है कि मुस्कान अपने पति सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद है। मुस्कान का प्रेमी साहिल भी उसके साथ यहीं बंद है।
बता दें कि ये हत्याकांड बेहद चर्चा में रहा था क्योंकि इसमें सौरभ नाम के युवक की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े नीले ड्रम में भर दिए गए थे और ऊपर से सीमेंट डाल दिया गया था। इस मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार किया गया था। वहीँ इस नीले ड्रम पर कई मीम्स भी बन रहे है। हालाँकि यह मजाक वाली बात नहीं है।
सौरभ-मुस्कान की 6 साल की बेटी को लेकर हाल ही में सामने आई थी ये बात :
हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि सौरभ-मुस्कान की 6 साल की बेटी नाना-नानी के पास में है। लेकिन मृतक सौरभ का परिवार उसकी निशानी को अपने पास रखना चाहता है। मुस्कान की मां का कहना है कि उन्हें धेवती से भावात्मक स्नेह है। छह साल में अधिकांश वह उनके साथ ही रही है। वहीं सौरभ का भाई राहुल, इस मामले में कोर्ट जाने की बात कह रहा है। अब मां-पिता से दूर बेटी की परवरिश को लेकर संघर्ष तेज होता नजर जा रहा है। वहीँ इस मामले में छह साल की मासूम को यह भी नहीं पता है कि पिता सौरभ अब इस दुनिया में नहीं है। साथ ही उसकी मां अब जेल में है। नाना-नानी से जब वह पूछती है कि मम्मी पापा कहां हैं? तो जबाव मिलता है कि वे लंदन चले गए है, जब वह बड़ी हो जायेगी तो मिलने आएंगे। बच्ची उसी को सच मानकर अपनी दुनियां में खो जाती है, जिसके बाद बच्ची को यह बात पता चलेगी तो वो क्षण उसके के लिये कितना दुखद होगा, कह पाना मुश्किल है। वहीँ अब इस बच्ची की परवरिश को लेकर दुश्वारियां भी बढ़ती नजर आ रही हैं।
सौरभ के भाई राहुल राजपूत उर्फ बबलू का कहना है कि बेटे और भाई को खोने के सदमे से अभी परिवार उबर नहीं पाया है। हमारी (सौरभ) मां तो अब नींद की गोलियां लेकर ही सोती हैं। भाई की तस्वीर आंखों से हटती ही नहीं है। पीहू इस घर में आएगी तो मां को संबल मिलेगा। इस मामले में मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कटारिया का बयान भी सामने आया है। सौरभ हत्याकांड देश का अबतक का सबसे क्रूरतम हत्याकांड बन गया है। मुस्कान और साहिल ने जिस तरह से सौरभ की हत्या की है उससे पुलिस तक सन्न है। इस हत्याकांड के मामले में सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान और साहिल शुक्ला जेल की कालकोठरी में बंद हैं। वहीँ इस खौफनाक काण्ड के बाद मुस्कान और साहिल दोनों अलग – लग काल कोठरी में तड़प रहे है।



