घर से अलमारी ही उठा ले गये चोर, खेत में ले जाकर तोड़ा ताला, देखें विडियो।

भाटापारा : चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि अलमारी ना खुलने पर वो पूरी अलमारी ही उठा ले गये। मामला है छत्तीसगढ़ के भाटापारा क्षेत्र के परशुराम वार्ड स्थित श्री राधा बिल्डर कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में दो सूने घरों को निशाना बनाया है। चोरों ने नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर कर दिया है। दरअसल यह पूरी घटना शहर थाना क्षेत्र की है, जहाँ चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है।

इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मकान उस समय सूने थे, वहां कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घरों की तलाशी ली और नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात चुरा लिए। हैरानी की बात यह रही कि एक घर की अलमारी को चोर खेत में ले जाकर तोड़ने के बाद वहीं छोड़कर फरार हो गए है, अलमारी बदहाल मिली है।

क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की हुई मांग :

इस घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीँ इस घटना से कॉलोनी के रहवासी दहशत में हैं और पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस आसपास के  क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जायेगा और आरोपियों को पकड़ कर इस पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। वहीँ पुलिस के द्वारा भरोसा दिलाने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।