झांसी (उ.प्र.) : जिले से एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है, जो कि चौंकाने वाला है। यह वीडियो स्पा सेंटर का बताया जा रहा है, इस वीडियो में दिख रहा है कि स्पा सेंटर में महिलाएं और पुरुष आपस में लड़ रहे हैं। इसी दौरान वीडियो में एक युवक भी अर्धनग्न हाल में भागता भी दिख रहा है। यह मामला क्या था, वीडियो के बाद ये सवाल है कि आखिर स्पा सेंटर में ऐसा क्या हुआ था कि महिलाएं और पुरुष आपस में ही भिड़ पड़े?
झांसी की इस वीडियो के पीछे ये कहानी है :
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दर्जन भर लोग आपस में लड़ रहे हैं। इसमें लड़कियां और लड़के भी हैं। इनमें से एक युवक अर्धनग्न हालत में भी दिख रहा है। जो कि हैरान करने वाला मामला है। यह वायरल वीडियो झांसी महानगर के नवाबाद थाना क्षेत्र में द कूल स्पा सेंटर का बताया जा रहा है। जहाँ यह घटना घटित हुई है।
दरअसल इस सेंटर को हुमैरा नाम की महिला संचालित करती है। यहां हैदर नाम का कर्मचारी भी काम करता है। हैदर ने वीडियो को लेकर जानकारी दी है। हैदर का कहना है कि यहां एक लड़का-लड़की काम करते थे। इन दोनों को काम से निकाल दिया गया था। तभी से वो दोनों वापस नौकरी लेने की कोशिश कर रहे थे, जिसको लेकर दोनों ने बवाल खड़ा किया है।
हैदर ने इस मामले में बताया है कि, घटना वाले दिन ये दोनों यहां आए और गाली गलौज करने लगे। फिर मारपीट शुरू कर दी. दोनों ने सेंटर बंद करवाने और फर्जी केस में फंसाने की भी धमकी दी। दोनों ने यहां आकर काफी बदतमीजी की है। शिकायत के बाद बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को पकड़ा है। इस पूरे मामले पर लक्ष्मीकांत गौतम (पुलिस क्षेत्राधिकारी) ने बताया, स्पा सेंटर संचालिका के साथ मारपीट की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



