नई दिल्ली : तकनीक रोज बदल रही है, उसके साथ अपडेट होना भी जरुरी है।बीएसएनएल ने हाल ही में eSIM सर्विस चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल में लॉन्च की है। इसके साथ ही निजी दूरसंचार कंपनियां एयरटेल, जिओ और Vi (Vodafone Idea) पहले से ही ई-सिम कार्ड ऑफर करती है। eSIM भी भौतिक सिम कार्ड की तरह ही काम करता है, जो ई-सिम सपोर्ट करने वाले डिवाइस में प्रयोगकर्ताओं को बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करने का काम करता है। Apple iPhone, Google Pixel, Samsung Galaxy S सीरीज जैसे फोन में आप ई-सिम सर्विस का आनंद ले सकते हैं।
भौतिक सिम कार्ड के घिसने या फिर खराब होने की संभावना रहती है, लेकिन ई-सिम कभी खराब नहीं होता है। हालांकि, ई-सिम इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। गलती से इसे फोन से डिलीट करने पर आपके फोन से नेटवर्क गायब हो सकता है और आप मुसीबत में पड़ सकते है।
eSIM के लिए कैसे करें आवेदन?
जिओ प्रयोगकर्ता इसके लिए MyJio ऐप से निवेदन कर सकते हैं या फिर नजदीकी जियो स्टोर पर जाकर eSIM के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसके साथ ही एयरटेल और Vi यूजर्स भी आधिकारिक ऐप से इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा प्रयोगकर्ता अपने मोबाइल से 121 पर कॉल और SMS करके ई-सिम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप 199 पर eSIM_रजिस्टर्ड ईमेल अड्रेस टाइप करके भेजें।
बीएसएनएल प्रयोगकर्ताओं को ई-सिम के आवेदन करने के लिए नजदीकी कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाना होगा। eSIM के आवेदन के लिए आपको KYC करवाना होगा, जिसमें आपके आधार कार्ड की जरूरत होगी।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड ई-मेल पर eSIM के लिए एक QR कोड प्राप्त होगा।
- फिर अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और मोबाईल नेटवर्क या सर्विस वाले ऑप्शन में जाकर Add eSIM या डाउनलोड eSIM पर क्लिक करें।
- फिर USE QR कोड का ऑप्शन चुनें और ई-मेल में प्राप्त QR कोड को स्कैन करें।
- इसके बाद आपको एक IVR कॉल प्राप्त होगा और eSIM प्रोसेस करने के लिए रिक्वेस्ट ले लिया जाएगा।
- प्रक्रिया पूरा होने में 4 घंटे तक का समय लग सकता है।
- eSIM एक्टिवेट होने के बाद भौतिक सिम से नेटवर्क गायब हो जाएगा।
इस तरह से आप अपने फिजिकल सिम वाली सारी सुविधाएं eSIM से ले सकेंगे। TRAI के नियमों के मुताबिक, शुरुआती 24 घंटों के लिए आपके नंबर पर कोई SMS नहीं आयेगा और न ही आप कोई SMS कर सकेंगे। ऐसा SIM स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए किया गया है।



