आसिफ को पकड़ने गये पुलिसकर्मियों पर महिलाओं ने किया हमला, फाड़ी वर्दी, देखें विडियो।

हापुड़ (उ.प्र.) : जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं 2 पुलिसकर्मियों से भिड़ रही हैं और उनकी वर्दी भी फाड़ रही हैं। पुलिसकर्मी किसी तरह से घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। मगर महिलाएं उनके साथ अभद्रता कर रही हैं। इस घटना में पुलिसकर्मी लाचार दिख रहे है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि पुलिस आसिफ नाम के आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची थी। मगर घर जाते ही घर की महिलाएं उसके बचाव में आगे आ गईं और पुलिस से भिड़ गईं। दरअसल आसिफ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अवैध हथियार के साथ था और हथियार को लहरा रहा था। जिसको लेकर पुलिस कार्यवाही करने गई हुई थी।

वहीँ इस मामले में पुलिस और महिलाओं के बीच खींचतान की यह‌ तस्वीर हापुड़ जिले से सामने आई है। सिंभावली के गांव वेठ के रहने वाला एक युवक आसिफ का अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में सिम्भावली पुलिस युवक के घर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया। युवक को छुड़ाने के लिए घर की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी और दो महिलाओं ने 2 दारोगा की वर्दी तक फाड़ डाली।

पुलिसकर्मियों के साथ इस अपमानजनक घटना की जानकारी लगते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब इस मामले में हापुड़ पुलिस एक्शन में हैं। पुलिस ने इस मामले में महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन महिलाओं के खिलाफ अब कार्यवाही की तैयारी है।