इस शहर में तेंदुए ने ली किसान की जान, ग्रामीणों में दहशत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में तेंदुए ने एक शख्स पर हमला कर उसकी जान ले ली। तेंदुए के आतंक से आस पास के गांवो में दहशत का माहौल हैं। जानकारी के अनुसार, यहां एक महीने में तेंदुए ने चौथी बार किसी शख्स पर हमला किया है। ये मामला जनकपुर इलाके का है।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम को जनकपुर निवासी रनबदन अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान अचानक से तेंदुआ पहुंच गया और उसने उस पर हमला कर दिया। घटना का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण उस खेत के पास पहुंचे थे। वहां पर रनबदन का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही वन टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।