छत्तीसगढ़ में उत्तर की हवाओं ने बदला तापमान, रायपुर में 16.9 डिग्री पहुंचा पारा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम होती जा रही है। वहीं दिन में गर्म हवाओं का दौर भी शुरू हो रहा है। सबसे ज्यदा ठंड बना रहने वाला जिला कोरिया में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां 17 जनवरी को 16.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे में अब माना जा रहा है की ठंड की विदाई शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली हवा ने तापमान बदल रहा है। सबसे कम तापमान कोरिया जिले में 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के उत्तर भाग के कुछ जगहों में घना से मध्यम कोहरे की संभावना है।