इस जिले में पुलिस ने 4.40 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार…

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करों को अपने शिकंजे में लिया है। सिंघेड़ा पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर लग्जरी कार में गांजे की तस्करी कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार, सिंघोड़ा पुलिस टीम के लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने एक बार फिर 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है। ये तस्कर लग्जरी कार से गांजा की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों से जब्त गांजे के कीमत 4 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

दोनों आरोपी ओडिशा के बौद्ध निवासी है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत् दोनांे तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।